Uttar Pradesh: मौलाना ने मदरसे को किया कलंकित, छात्रा के साथ बनाए जबरन अवैध संबंध, इसके बाद रो-रोकर...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से महिलाओं के साथ दुष्कर्म के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। अब यहां के गोरखपुर जिले में रेप का एक शर्मनाक मामला सामने आया है।

Uttar Pradesh: मौलाना ने मदरसे को किया कलंकित, छात्रा के साथ बनाए जबरन अवैध संबंध, इसके बाद रो-रोकर...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से महिलाओं के साथ दुष्कर्म के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। अब यहां के गोरखपुर जिले में रेप का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार, अब गोरखपुर जिले के एक गांव के मदरसे में पढऩे वाली छठी क्लास की छात्रा के साथ मदरसे के मौलाना द्वारा रेप किए जाने का मामला सामने आया है। 

खबरों के अनुसार, मदरसे में मौलाना ने सभी बच्चों के घर जाने के बाद 12 साल की छात्रा को रोक लिया और उसके साथ दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। घर पहुंची छात्रा ने इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को दी। इसके बाद पीडि़ता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

बच्ची को दी थी धमकी
खबरों के अनुसार, गोरखपुर के उरुवा थानाक्षेत्र के एक गांव की निवासी छात्रा मदरसे में रोज की तरह 9 सितंबर को भी पढऩे के लिए गई थी। इस दिन मौलाना ने बच्ची को किसी बहाने से रोक लिया। इसके बाद मौलाना ने बच्ची के साथ रेप की शर्मनाक वारदात की। इसके बाद मौलाना ने बच्ची को इस बात की जानकारी किसी को भी देने से मना कर दिया। मौलाना ने इस संबंध में बच्ची को जान से मारने की धमकी दी दी।

इसके बाद छात्रा ने परिजनों को रो-रोकर दरिंदगी के बारे में बताया। इस पर बच्ची की मां ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। इस पर उरुवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलाना रहमत अली को गिरफ्तार कर लिया। 

PC: malwaabhitak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें