Uttar Pradesh: घर में घुसकर पति के दोस्त ने कई बार किया दुष्कर्म, फिर...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति के दोस्त पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

Uttar Pradesh: घर में घुसकर पति के दोस्त ने कई बार किया दुष्कर्म, फिर...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति के दोस्त पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। खबरों के अनुसार, महिला ने इस संबंध में पुलिस को बताया कि पति का दोस्त अक्सर उसके घर आता जाता था। घटना के दिन पति बाहर गया था। इसका फायदा उठाकर पति के दोस्त ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस संबंध में अपनी जांच शुरू कर दी है।

पति काम से घर से था बाहर
पुलिस ने इस संबंध में बताया कि महिला का पति और उसका दाेस्त वारदाना बेचने का काम करता है। इसी कारण आरोपी महिला के घर आता-जाता रहता था। तीन जुलाई की रात पति काम से बाहर गया था। वहीं बच्चे ऊपर कमरे में सो रहे थे। इस दौरान आरोपी ने घर आकर पति के बारे में पूछा। इस दौरान आरोपी के पानी मांगने पर महिला रसोई में चली गई।

इसके बाद आरोपी ने तमंचा लगाकर महिला को दबोच लिया। शोर मचाने पर आरोपी ने गोली मारने की धमकी दी।  इसके बाद आरोपी ने तमंचे के बल पर कई बार दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर आरोपी ने गोली मारने की धमकी दी।पति के लौटने पर महिला ने उसे  घटना की सारी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया। 

PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें