Uttar Pradesh: पहले महिला को दिखाया अश्लील वीडियो, फिर किया दुष्कर्म, बाद में कई बार...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

Uttar Pradesh: पहले महिला को दिखाया अश्लील वीडियो, फिर किया दुष्कर्म, बाद में कई बार...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। अब यहां के शिकोहाबाद में एक युवक पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडि़त महिला ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। उसने आरोपी युवक पर धन भी हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। 

महिला की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि थाना अलीगढ़ क्षेत्र निवासी महिला नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहती है। महिला का पति निजी बस पर परिचालक का कार्य करता है। इसी कारण वह अधिकतर बाहर रहता है। पीडि़ता के घर नीरज नाम के व्यक्ति का का आना जाना था। इसी कारण वह उसे चाचा कहती थी। 

अश्लील वीडियो दिखाकर किया दुष्कर्म
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शराब के ठेके के लिए दो वर्ष पूर्व 2 लाख रुपए लिए थे। आरोपी ने ये पैसे वापस लौटाने का वादा किया था, लेकिन बाद में वह पैसे देने से टाल मटोल करने लगा। रुपए मांगने पर आरोपी ने महिला के अश्लील वीडियो दिखाकर कहा कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। इसे बाद अश्लील वीडियो दिखाकर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान उसने मोबाइल से अश्लील फोटो भी खींच लिए। इन फोटोज के दम पर अरोपी ने महिला के साथ कई बार शारीरिक शोषण किया। जब भी पीडि़ता अपने आभूषण, नगदी मांगती तो अरोपी अश्लील वीडियो और फोटोज दिखाकर उसे धमकी देता था। वह उसे जान से मारने की भी धमकी देता था। इससे परेशान होकर महिला ने मामला दर्ज करवाया। 

PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें