Uttar Pradesh: महिला की पहले फोड़ी आंख, इसके बाद कर दिया...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में कमी नहीं आ पा रही है। प्रदेश के किसी न किसी स्थान पर रोजाना ऐसी वारदातें सामने ही जाती हैं। अब यहां बांदा में महिला की बेरहमी से हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

Uttar Pradesh: महिला की पहले फोड़ी आंख, इसके बाद कर दिया...

By Hanuman Kasotiya
इंटरनेट डेस्क।
उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में कमी नहीं आ पा रही है। प्रदेश के किसी न किसी स्थान पर रोजाना ऐसी वारदातें सामने ही जाती हैं। अब यहां बांदा में महिला की बेरहमी से हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

इस घटना के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां पर तलाक के मुकदमे की पैरवी कर घर लौट रही महिला का शव झाडिय़ों से बरामद किया गया है। हत्यारों ने महिला की एक आंख भी फोड़ दी थी। मृतका के पिता ने हत्या के इस मामले में पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। 

गांव के चेकडैम के पास झाडिय़ों में मिला शव
खबरों के अनुसार, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव निवासी सुमन पटेल (30) का शव शुक्रवार को गांव के चेकडैम के पास झाडिय़ों में ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी हासिल की। 

महिला का पति से चल रहा है तलाक का मुकदमा
मृतका के पिता ने पुलिस को जानकारी कि बेटी सुमन का विवाह बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी रामबाबू पटेल के साथ 14 साल पहले हुआ था। उन्होंने बताया कि ससुराल वाले बेटी को मारते पीटते थे। इसी कारण बेटी मायके में रहने लगी। बेटी का पति रामबाबू पटेल से तलाक का कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। मामले की तारीख पर जाने के बाद वह वापस गांव नहीं लौटी थी। इसक बाद कोतवाली में बेटी के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई। मृतका के पिता ने पति रामबाबू, ससुर और उसकी सास पर बेटी की  हत्या कर उसका शव झाडिय़ों में फेंकने का आरोप लगाया है। 

PC: bhaskar 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें