Uttar Pradesh: पिता ने पहले बंद किया दरवाजा, फिर अपनी बेटी के साथ किया गंदा काम, अब...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से पिता के रिश्ते को शर्मसार करने का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र की निवासी किशोरी ने इस संबंध मामला दर्ज करवाया है।

Uttar Pradesh: पिता ने पहले बंद किया दरवाजा, फिर अपनी बेटी के साथ किया गंदा काम, अब...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से पिता के रिश्ते को शर्मसार करने का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र की निवासी किशोरी ने इस संबंध मामला दर्ज करवाया है। खबरों के अनुसार, घर से भागी किशोरी ने दिल्ली के पुलिस थाने में पिता के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है।

दिल्ली पुलिस ने जीरो रिपोर्ट दर्ज कर मामला रौनापार थाना में स्थानांतरित कर दिया है। रौनापर थाना मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि 25 मई को मां एक शादी के कार्यक्रम में दूसरे गांव गई थी। इस दौरान घर पर वह और उसकी छोटी बहन थी। पिता दोपहर में घर में आए। पिता ने इसके बाद  दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किए।

दूसरे दिन मां के घर लौटने पर उसने इस बात की जानकारी उसे दी। फिर मां ने उसे उसकी मौसी के घर वाराणसी भेज दिया। यहां से वह ट्रेन से वह दिल्ली पहुंची। यहां पर उसने अपने पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस इस मामले में अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है।

PC: jagran 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें