इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। इस प्रकार का मामला अब सहारनपुर से सामने आया है। यहां पर युवक द्वारा अपनी ही भाभी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला को जान से मारने की धमकी भी ससुराल पक्ष से मिली। पीडि़ता ने इस संबंध में महिला थाने में मामला दर्ज करवाया है।
खबरों के अनुसार, पुलिस ने बताया कि महिला की शादी 13 अप्रैल 2019 को मुजफ्फरनगर में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति, उसकी मां, देवर और रिश्तेदार ने पांच लाख रुपए नगद व एक कार की मांग करने लगे। वह महिला को परेशानी करने लगे।
26 दिसंबर 2020 को महिला की तबीयत खराब थी। इस दौरान देवर ने दवा दी। इसमें नशीला पदार्थ मिला था, जिससे वह बेहोश हो गई। इस दौरान देवर ने अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसमें जांच कर रही है।
PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें