Uttar Pradesh: महिला बार-बार दे रही थी बच्चियों को जन्म, फिर जेठ ने किया ऐसा कि...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर एक बार तो आपको भी शर्म आ जाएगी। यहां पर एक व्यक्ति ने अपने ही भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

Uttar Pradesh: महिला बार-बार दे रही थी बच्चियों को जन्म, फिर जेठ ने किया ऐसा कि...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर एक बार तो आपको भी शर्म आ जाएगी। यहां पर एक व्यक्ति ने अपने ही भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। ये मामला बस्ती के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र का है। यहां पर एक महिला ने बेटा न पैदा होने पर प्रताड़ित करने का मामला पुलिस थाने में दर्ज करवाया है। महिला ने जेठ पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है।  वाल्टरगंज पुलिस ने मामले में पति, जेठ सहित सात ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शादी अक्टूबर 2013 में हुई थी। ससुरालियों  ने दहेज और बार-बार लड़की पैदा होने के कारण महिला को प्रताड़ित किया। 

पति ने की बुरी तरह मारपीट  
इसी बात का फायदा उठाकर महिला का जेठ गत 17 अगस्त को कमरे में घुस गया। इसके बाद वह महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर जेठ ने किसी को कुछ बताने पर गला दबाकर मारने की धमकी दी गई। इस बात की जानकारी पति को दी तो उसने भी बुरी तरह मारपीट की। 

पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज किया मामला
इसके बाद में ससुरालियों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। ससुरालियों ने महिला से बोल दिया कि अगर घर में रहना है तो एक लाख रुपया लेकर आओ। पुलिस ने उत्पीड़न, मारपीट, रेप के प्रयास सहित अन्य धाराओं में पति, जेठ समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

PC:  bbc 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें