Utility News: आप भी देख सकते है कल 99 रुपए में फिल्म, इस कारण बांटे जा रहे सस्ते टिकट, बस एक दिन का है मौका

अगर आप मूवी देखने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए बड़े ही काम की साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए की 13 अक्टूबर यानी के कल पीवीआर नेशनल सिनेमा डे है।

Utility News: आप भी देख सकते है कल 99 रुपए में फिल्म, इस कारण बांटे जा रहे सस्ते टिकट, बस एक दिन का है मौका

इंटरनेट डेस्क। अगर आप मूवी देखने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए बड़े ही काम की साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए की 13 अक्टूबर यानी के कल पीवीआर नेशनल सिनेमा डे है। ऐसे में आप 13 अक्टूबर के दिन कई फिल्में मात्र 99 रुपए में देख सकते है। ऐसे में आपको भी अगर जाना है तो आप आज भी टिकट बुक करवा सकते है। 

बता दें की इस दौरान आप फुकरे, रानीगंज, जवान जैसी फिल्में महज 99 रुपए में देख हैं। दरअसल, नेशनल सिनेमा डे के मौके पर सभी सिनेमा घर ग्राहकों को 99 रुपए में फिल्मों के टिकट दे रहे हैं। ये ऑफर देश के सभी पीवीआर, आइनोक्स और सिनेपोलिस पर वैलिड है। 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी ने हाल ही में ऐलान किया था कि इस साल 13 अक्टूबर को नेशनल सिनेमा डे मनाया जाएगा। इस मौके पर मूवी देखने के लिए सिनेमाघरों में सिर्फ 99 रुपये में मूवी का टिकट मिलेगा।

pc- freepik.com