Utility News: अब एक महीने में बंद हो जाएंगे पीएनबी के ये खाते, जारी किया गया है अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है और इसमेें आपने गत तीन साल से कोई ट्रांजैक्शन नहीं किया तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। पंजाब नेशनल बैंक  की ओर से अब अपने ग्राहकों के लिए एक अलर्ट जारी किया गया है।

अब पीएनबी की ओर से अलर्ट जारी किया गया है जिन ग्राहकों के बीते तीन साल से कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है और इन अकाउंट में राशि भी नहीं है, ऐसे खातों को एक महीने में बंद कर दिया जाएगा। ऐसे खातों को केवाईसी से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज जमा नहीं करवाने तक फिर से चालू नहीं किया जाएगा।

बैंक की ओर से ये कदम  पीएनबी द्वारा ऑपरेट ना होने वाले ऐसे खातों के मिसयूज को रोकने के लिए उठाया गया है। अगर आपका भी इस प्रकार का खाता है तो आज बैंक से संपर्क कर सकते हैं। देश में बड़ी संख्या में इस प्रकार के खाते हैं। 

PC: bhaskar