Utility News: सरकार के इस ऐलान के बाद खुशी से झूम उठे किसान, मिलने जा रहा है बहुत बड़ा फायदा

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इससे प्रदेश के 9 लाख से अधिक किसानों को सीधा फायदा पहुंचेगा।

Utility News: सरकार के इस ऐलान के बाद खुशी से झूम उठे किसान, मिलने जा रहा है बहुत बड़ा फायदा

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार हो या फिर राज्य की सरकार हो, हर कोई किसानों के लिए नई नई योजनाए लाते रहते है। इतना ही नहीं सरकार किसानों के लिए योजनाओं के अलावा भी कई तरह की सहायता भी करती है। ऐसे में सरकार ने इस बार किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। जिसके बाद किसान खुशी से झूम उठे है। 

जी हां आपको बता दें की तेलंगाना सरकार ने प्रदेश के किसानों को बहुत बड़ा गिफ्ट दिया है। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कृषि लोन माफ करने का ऐलान किया है। अब जिस भी किसान पर एक लाख रुपये से कम लोन है उन किसानों को कृषि ऋण माफ किए जाएंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इससे प्रदेश के 9 लाख से अधिक किसानों को सीधा फायदा पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए करोड़ों रुपये की धन राशि जारी करने का आदेश भी दिया है। इस घोषणा के बाद किसान खुशी से झूम उठे है। 

pc- zee business