अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को मिली जान से मारने की धमकी, जारी हुआ ये संदेश

इंटरनेट डेस्क। हमेशा किसी न किसी कारण से चर्चा में रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी अब जान से मारने की धमकी मिली है। खबरों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप को एक्यूएपी यानी अल कायदा इन अरबियन पेनिन्सुला ने ये धमकी दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को मिली जान से मारने की धमकी, जारी हुआ ये संदेश

इंटरनेट डेस्क। हमेशा किसी न किसी कारण से चर्चा में रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी अब जान से मारने की धमकी मिली है। खबरों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप को एक्यूएपी यानी अल कायदा इन अरबियन पेनिन्सुला ने ये धमकी दी है। इस संबंध में एक्यूएपी की ओर से संदेश जारी किया है। हालांकि अभी तक इस संबंध में अमेरिका की ओर से किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

खबरों के अनुसार, गाजा में हो रही हिंसा के कारण ये धमकी दी गई है। धमकी भरी लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अलावा उनकी सरकार के और लोगों के भी नाम हैं। इस संबंध में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इस धमकी की वजह गाजा में हो रही हिंसा को बताया जा रहा है।

खबरों के अनुसार, अल कायदा की यमन शाखा की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अरबपति एलन मस्क को इजरायल-हमास युद्ध में भूमिका के लिए मारने की धमकी दी है। 

एक्यूएपी प्रमुख साद बिन अतफ अल अव्लाकी ने जारी किया  वीडियो
बताया जा रहा है कि एक्यूएपी की कमान संभाल रहे साद बिन अतफ अल अव्लाकी ने इस संबंध में एक वीडियो संदेश जारी किया गया है।  इस वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के अलावा अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रूबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के चेहरे नजर आ रहे हैं।

वीडियो में साद बिन अतफ अल अव्लाकी ने कहा कि गाजा में जो हमारे लोगों के साथ हुआ और हो रहा है,उसके बाद कोई सीमा रेखा नहीं है। अव्लाकी ने अमेरिका में रहने वाले लोगों से गाजा में हो रहे युद्ध का बदला लेने की भी अपील की है। आपको बात दें कि अमेरिका की ओर से अल अव्लाकी पर 60 लाख डॉलर के इनाम का ऐलान किया है।

PC: economist.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें