इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां शादी के कुछ ही दिन बाद पति ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, पति का दावा है कि पत्नी चाय, दूध और खाने में नींद की दवा मिलाकर देती थी और उसके कारण ही उसे कुछ ही देर में नींद आ जाती थी। पति ने पत्नी और कथित प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देखने का भी आरोप लगाया गया है, पति और उसके परिजनों ने प्रेमी से पत्नी की मांग में सिंदूर भरवाने का भी दावा किया है।
लगाए गंभीर आरोप
मामला झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का बताया जा रहा है, यहां के रहने वाला युवक अपने माता-पिता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई, पति के मुताबिक, उसकी शादी 24 जून को मध्य प्रदेश के भांडेर निवासी युवती से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। आरोप है कि शादी के करीब दो-तीन सप्ताह बाद पत्नी उसे चाय, दूध और खाने में कुछ मिलाकर देने लगी, इसके बाद उसकी तबीयत खराब रहने लगी, जिससे उसे खाने-पीने की चीजों में कुछ मिलाए जाने का शक हुआ।
पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पति का दावा है कि 19 तारीख को मोहल्ले के लोगों ने उसके घर में एक युवक के आने की जानकारी दी, पूछताछ करने पर पत्नी ने युवक के घर आने से इनकार कर दिया। इसके बाद 23 तारीख को कथित युवक दोबारा घर आया। आरोप है कि सूचना मिलने पर जब पति घर पहुंचा और गेट खोला तो उसने पत्नी और कथित युवक को आपत्तिजनक हालत में देखा। पति के मुताबिक, युवक ने उसके साथ मारपीट की और गला पकड़ लिया, जबकि पत्नी ने भी उसका हाथ पकड़ लिया।
pc- news18