इंटरनेट डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कल लोकसभा में पेश किए जाने वाले वित्त बजट में टैक्स को लेेकर भी देशवासियों को राहत दे सकती हैं। इस बात के बजट में मिडिल क्लास को इनकम टैक्स में राहत की उम्मीद है। विशेषज्ञों की मानें तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण स्टैंडर्ड डिडक्शन 75,000 से बढक़र एक लाख लाख करने का ऐलान कर सकती हैं।
वहीं टैक्स फ्री इनकम लिमिट भी 7 लाख से 8 लाख तक बढ़ाने का ऐलान बजट में हो सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अपने कार्यकाल का कल आठवां केंद्रीय बजट को पेश किया जाएगा। इससे मिडिल क्लास टैक्सपेयर्स को उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बजट नए टैक्स रिजीम के स्लैब में बदलाव कर सकती हैं।
इससे टैक्सपेयर की टैक्स देनदारी कम होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मिडिल क्लास को राहत देने के लिए ऐसा कर सकती हैं। ऐसा होता है तो ये नए साल में इन लोगों के लिए सरकार की ओर से किसी तोहफे से कम नहीं होगा।
PC: livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From livemint