जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब पुलिस की कार्रवाई का एक वीडियो शेयर कर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि आखिर पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है या फिर निजी कंपनियों की वसूली एजेंसी बन चुकी है? तारानगर के सिधमुख थाना क्षेत्र के गांव दयावठ में किसान बलवान जी के घर में घुसकर जिस तरह निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों और पुलिस तंत्र ने तांडव मचाया, वो सरासर तानाशाही है।
भाजपा सरकार में गरीब किसान की इज्जत और अधिकार दोनों कुचले जा रहे हैं। महिलाओं के साथ बदसलूकी और 47 डिग्री की भीषण गर्मी में पशुओं व परिवार को घर से बाहर निकालना कानून राज नहीं, सत्ता के संरक्षण में चल रहा दमन है। अत्याचार का ये मामला सिर्फ बलवान जी के परिवार का नहीं है, ये हर किसान के आत्मसम्मान पर हमला है।
ऐसा दमन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान परिवार के सम्मान और न्याय की इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी मजबूती से साथ खड़ी है। तारानगर से वरिष्ठ विधायक नरेंद्र बुडानिया और चूरू सांसद राहुल कस्वां पीड़ित परिवार की आवाज बनकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें