यूक्रेन के राष्ट्रपति वालोदिमीर जेलेंस्की ने Putin को दे दिया है ये प्रस्ताव

इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच लम्बे समय से जारी जंग के बीच एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वालोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक प्रस्ताव दिया है। खबरों के अनुसार, जेलेंस्की ने पुतिन से मिलने और युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत को लेकर फिर प्रस्ताव दिया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वालोदिमीर जेलेंस्की ने Putin को दे दिया है ये प्रस्ताव

इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच लम्बे समय से जारी जंग के बीच एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वालोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक प्रस्ताव दिया है। खबरों के अनुसार, जेलेंस्की ने पुतिन से मिलने और युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत को लेकर फिर प्रस्ताव दिया है। इससे पहले जेलेंस्की ने जानकारी दी थी कि कीव ने इस सप्ताह तुर्किए में एक और दौर की शांति वार्ता के लिए मॉस्को को प्रस्ताव भेजा है। वह संघर्ष विराम के लिए वार्ता को तेज करना चाहते हैं।

दूसरी और रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन की ओर से बड़ा बयान सामने आया है।  क्रेमलिन ने बयान जारी किया कि रूस-यूक्रेन के बीच प्रस्तावित तीसरे दौर की सीधी शांति वार्ता से किसी चमत्कार की उम्मीद करने का कोई आधार नहीं है।

वहीं युद्ध समाप्त करने के लिए संभावित समझौते के लिए कोई समय सीमा बताने से क्रेमलिन ने इनकार कर दिया। रूस और यूक्रेन के बीच लम्बे समय से जारी जंग कब समाप्त होगी, आगामी समय ही बताएगा। इस जंग में दोनों ही पक्षों को खूब नुकसान हुआ है। 

PC: france24 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें