Ukraine ने कर दिया है रूस के माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक प्लांट पर हमला, छह लोगों की मौत

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच ही यूक्रेन ने रूस पर एक बड़ा हमला किया है। यूक्रेन ने अब रूस के ब्रांयस्क में माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक प्लांट को अपने निशाने पर लिया है।

Ukraine ने कर दिया है रूस के माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक प्लांट पर हमला, छह लोगों की मौत

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच ही यूक्रेन ने रूस पर एक बड़ा हमला किया है। यूक्रेन ने अब रूस के ब्रांयस्क में माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक प्लांट को अपने निशाने पर लिया है। खबरों के अनुसार, यूक्रेन की ओर से Storm Shadow यानी SCALP-EG मिसाइल के माध्यम से रूस पर हमला किया गया है।

इस मिसाइल को रशियन डिफेंस सिस्टम इंटरसेप्ट करने में असफल रहा है। खबरों के अनुसार, रूस के इस प्लांट पर यूक्रेन की ओर से आठ से दस धमाके किए गए हैं। यूक्रेन द्वारा रूस के जिस माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक प्लांट पर मिसाइल अटैक किया वहां पर मिसाइल सिस्टम, एयर डिफेंस सिस्टम और ड्रोन जैसे सैन्य उपकरणों का उत्पादन होता है।

इस हमले में 6 रूसी नागरिकों की मौत हो गई है।  बताया जा रहा है कि पूर्वी यूक्रेन में डोनबास क्षेत्र के स्लोवियांस्क पर रूसी हवाई हमले के जवाब में ये हमला किया गया है। रूस की इस बमबारी में कम से कम चार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। वहीं 16 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे।

PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें