Udaipur: कार में महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, शरीर पर नहीं थे अंडरगारमेंट्स, फिर प्राइवेट पार्ट…

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर से सामूहिक दुष्कर्म से चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Udaipur: कार में महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, शरीर पर नहीं थे अंडरगारमेंट्स, फिर प्राइवेट पार्ट…

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर से सामूहिक दुष्कर्म से चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां निजी आईटी कंपनी की महिला मैनेजर के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस संबंध में पीड़िता ने अपनी ही कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति पर गंभीर आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

खबरों के अनुसार, उदयपुर निवासी पीड़िता ने 20 दिसंबर को कंपनी की ओर से एंड ऑफ ईयर और सीईओ के जन्मदिन की पार्टी  में हिस्सा लिया। देर रात चली पार्टी में शराब पी गई और देर रात तक डांस होता रहा। कंपनी की महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने पीड़िता को उसी की कार में बैठाया। महिला एग्जीक्यूटिव हेड का पति ड्राइविंग सीट पर था और इसमें कंपनी का सीईओ भी मौजूद था।

कार में पीड़ित महिला को नशीली सिगरेट पिला दी। इससे वह पूरी तरह बेहोश हो गई। इसके बाद सीईओ और महिला एग्जीक्यूटिव हेड के पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तीनों ने पीड़िता को घर छोड़ दिया। अगले दिन होश में उने पर पीड़िता की कान की बाली, मोजे और अंडरगारमेंट्स गायब थे, प्राइवेट पार्ट और शरीर के अन्य हिस्सों में घाव थे।

PC:  m.rediff
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें