UCC Bill: यूसीसी बिल पास करवाने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड, जान ले क्या हैं इसके अंदर

UCC Bill: यूसीसी बिल पास करवाने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड, जान ले क्या हैं इसके अंदर

UCC Bill: यूसीसी बिल पास करवाने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड, जान ले क्या हैं इसके अंदर

इंटरनेट डेस्क। देश में उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पास करवा लिया है। जी हां आजादी के बाद देश का पहला समान नागरिक संहिता विधेयक उत्तराखंड 2024 विधानसभा में पास हो गया। दो दिन की चर्चा, बहस के बाद बुधवार शाम सदन में विधेयक ध्वनिमत से पास हो गया।

वहीं मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बिल से समाज का भेदभाव, कुरीतियां खत्म होंगी। इस कानून में संशोधन की भी गुंजाइश होगी। पास होने के बाद अब बिल राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा की राष्ट्रपति की मुहर लगने के बाद यह कानून राज्य में लागू हो जाएगा। बता दें की विधेयक में सभी धर्म-समुदायों में विवाह, तलाक, गुजारा भत्ता और विरासत के लिए एक कानून का प्रावधान है। महिला-पुरुषों को समान अधिकारों की सिफारिश की गई है। 

pc- jagran

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।