U19 World Cup 2026: टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी, इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी मैदान में

खेल डेस्क। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 का फाइनल मुकाबला  भारत और इंग्लैंड के बीच हरारे में थोड़ी देर में शुरू होने जा रहा है।

U19 World Cup 2026: टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी, इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी मैदान में

खेल डेस्क। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 का फाइनल मुकाबला  भारत और इंग्लैंड के बीच हरारे में थोड़ी देर में शुरू होने जा रहा है। भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉसकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया की ओर से अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

भारतीय टीम की नजरें अपनी छठी खिताबी जीत पर हैं। भारत ने इस टूर्नामेंट में 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में ये ट्रॉफी उठाई थी। आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम इंडिया के पास फिर से इतिहास दोहराने का मौका है।  अभी तक टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा रहा है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल,  और दीपेश देवेंद्रन।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रेव (कप्तान और विकेटकीपर), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन और एलेक्स ग्रीन।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें