फिर लौट आया बीस साल पुराना खतरनाक वायरस, इंफेक्शन के खतरे में हैं 119 देशों में लगभग 560 करोड़ लोग, WHO ने जारी की ये चेतावनी

इंटरनेट डेस्क। कोरोना के बाद एक वायरस दुनिया के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता नजर आ रहा है। ये वायरस नया नहीं है। साल 2005 में इस वायरस ने दुनिया के कई देशों में तबाही मचाई थी। इसके शिकार बड़ी संख्या में लोग हुए थे। ये खतरनाक वायरस हिंद महासागर क्षेत्र के छोटे-छोटे देशों से फैलना शुरू हुआ था।

इसके बाद इस वायरल का प्रभाव भारत सहित दुनिया के कई देशों में देखने को मिला था। साल 2005 में तबाही का कारण बने इस खतरनाक वायरस का नाम चिकनगुनिया है। ये वायरल फिर से दुनिया में फिर तेजी से फैलने लगा है। 

खबरों के अनुसार, एशिया और यूरोप के कई देशों में चिकनगुनिया के बढ़ते केसों को देखते हुए वल्र्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की ओर से गंभीर चेतावनी जारी की गई है। डब्ल्यूएचओ की मेडिकल ऑफिसर डायना रोजास अल्वारेज ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि मौजूदा समय में 119 देशों में लगभग 560 करोड़ लोग चिकनगुनिया इंफेक्शन के खतरे में हैं। 

PC: zenzo 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें