इंटरनेट डेस्क। पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा से दुष्कर्म का एक ऐसा चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। अगरतला से एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही पत्नी के साथ 5 दोस्तों के साथ मिलकर गैगरेप किए जाने का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति ने कथित तौर पर अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी के साथ अगरतला के जोगेंद्रनगर इलाके में गैगरेप किया। पुलिस ने महिला के आरोपी पति की पहचान सुब्रत डे के रूप में की है। पुलिस द्वारा इस जघन्य अपराध में शामिल अन्य पांच संदिग्ध तलाश की जा रही है।
घटना के समय परिवार के लोग नहीं थे मौजूद
पीडि़ता की ओर से दर्ज करवाए गए मामले के आधार पर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जोगेंद्रनगर इलाके में स्थित अपने ससुराल में ही रहता था। इस शर्मनाक वारदात के समय पीड़िता के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे।
दोस्तों के साथ शराब पीकर घर आया था पति
गत शुक्रवार को पति अपने दोस्तों के साथ शराब के नशे में धुत होकर घर आया था। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को दोस्तों के साथ हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने बताया कि14 मार्च को सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। पीड़िता के पति को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी पति के दोस्तों की तलाश कर रही है। पुलिस ने फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन दिया है।
PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें