Travel Tips: इन शक्तिपीठ के दर्शन मात्र से पूरी होगी आपकी मनोकामना, जरूर जाए एक बार

इसके साथ ही आप मनसा देवी हरियाणा भी जा सकते है।

Travel Tips: इन शक्तिपीठ के दर्शन मात्र से पूरी होगी आपकी मनोकामना, जरूर जाए एक बार

इंटरनेट डेस्क। चैत्र नवरात्रि की शुरूआत जो चुकी है और वीकेंड भी पास में है ऐसे में आपका मन भी अबकी बार घूमने के साथ साथ माता के दर्शनों का भी हो रहा है तो आप यहां जाने का प्लान बना सकते है। ऐेसे में आज हम आपकों बता रहे है की आप कहा की यात्रा कर सकते है।

वैष्णो देवी - जम्मू और कश्मीर
आपकों इस बार चैत्र नवरात्रि के मौके पर वैष्णो देवी मंदिर जाना चाहिए। ये जम्मू और कश्मीर में है और इस समय वहां का मौसम भी अच्छा है। वैसे ये सबसे पवित्र हिंदू मंदिरों में से एक है। ये जम्मू और कश्मीर राज्य में त्रिकुटा पर्वत पर मौजूद है। मां वैष्णो देवी के पूरे भारत से लोग पहुंचते है और ये बड़ा शक्तिपीठ है।

मनसा देवी - हरियाणा
इसके साथ ही आप मनसा देवी हरियाणा भी जा सकते है। यह मंदिर पंचकुला जिले में मौजूद है। मनसा देवी शक्ति का एक रूप हैं, जिन्हें प्रमुख शक्ति मंदिरों में गिना जाता है। आपकों बता दे की नवरात्रि के अलावा भी यहां देश के कई हिस्सों में हजारों भक्त मंदिर में दर्शन के लिए आते है।