Travel Tips: गर्मी के मौसम में मसूरी की वादियां आपको आएगी बहुत ही पसंद, आज ही बना लें प्लान

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में लोगों को इन दिनों भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में लोग किसी ठंडे स्थान पर घूमना पसंद करते हैं।

Travel Tips: गर्मी के मौसम में मसूरी की वादियां आपको आएगी बहुत ही पसंद, आज ही बना लें प्लान

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में लोगों को इन दिनों भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में लोग किसी ठंडे स्थान पर घूमना पसंद करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर जाने पर आपको जन्नत सा अहसास होगा।

आपको मसूरी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, ये देश का पहला हिल स्टेशन है। उत्तराखंड की गोद में बसे इस हिल स्टेशन को क्वीन ऑफ हिल्स यानी पहाड़ों की रानी भी बोला जाता है। उत्तराखंड का ये हिल स्टेशन ऊंचे-ऊंचे पहाड़, हरयिाली और ठंडी हवाएं पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

ऊंचाई पर बसे होने के कारण इस हिल स्टेशन पर गर्मियों में भी ठंड रहती है। गर्मी के मौसम में पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिताने के लिए मसूरी हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बना लें। समुद्र तल से 6758 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस हिल स्टेशन की खूबसूरत वादियां आपको बहुत ही पसंद आएगा। 

PC: travel india.

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें