Travel Tips: यहां की वादिया और खूबसूरत झीले आपकों आएगी पसंद, जरूर जाए घूमने

इसके साथ ही आप अगर घूमने जाने का मन बना ही रहे है तो फिर

Travel Tips: यहां की वादिया और खूबसूरत झीले आपकों आएगी पसंद, जरूर जाए घूमने

इंटरनेट डेस्क। मौसम बदल रहा है सर्दियां जा चुकी है और गर्मियों की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में आप भी अगर सर्दियों के मौसम में घूमने नहीं जा सके है तो गर्मियों में जा सकते है। ऐसे में आपकों बता रहे है की आप कहा जा सकते है। जहां आपकों अभी इस मौसम में जाकर आनंद भी आए और आप आराम से घूम भी सके।

लेह-लद्दाख 
इस मौसम में आप भारत की सबसे खूबसूरत जगह लेह-लद्दाख जा सकते है। यह जगह वाकई में बहुत ही खूबसूरत है। बर्फ से ढके पहाड़, मठ और यहां के खूबसूरत नजारे टूरिस्ट को अपनी तरफ आकर्षित करते है। ऐसे में आप इस मौसम में यहां जा सकते है। यहां ना ज्यादा गर्मी होती और न ही ज्यादा सर्दी। ऐसे में आप एक बार जरूर जाए।

पचमढ़ी
इसके साथ ही आप अगर घूमने जाने का मन बना ही रहे है तो फिर आप भारत के दिल कहे जाने वाले राज्य मध्य प्रदेश भी जा सकते है। यहां आप पहुंचकर पंचमढ़ी जाए। वादियों से घिरे खूबसूरत झील, झरने, गुफा आपकों जरूर पसंद आएंगे। इस समय यहां का मौसम एकदम सुहावना होता है। ऐसे में आप एक बार जरूर जाए।