Travel Tips: सर्दियों में इस जगह घूमकर आपको आ जाएगा मजा, बना ले एक बार प्लॉन

आप सर्दियों के इस मौसम घूमने का प्लॉन बना रहे है तो फिर आपको देर नहीं करनी चाहिए और इस बार आपको घूमने के लिए राजस्थान को चुन लेना चाहिए।

Travel Tips: सर्दियों में इस जगह घूमकर आपको आ जाएगा मजा, बना ले एक बार प्लॉन

इंटरनेट डेस्क। आप सर्दियों के इस मौसम घूमने का प्लॉन बना रहे है तो फिर आपको देर नहीं करनी चाहिए और इस बार आपको घूमने के लिए राजस्थान को चुन लेना चाहिए। राजस्थान में सर्दियों का मौसम बड़ा ही शानदार होता है। ऐसे में आप इस मौसम में जैसलमेर जा सकते है। जहां आपको सर्दी कें साथ साथ गर्माहट भी मिलेगी।

राजस्थान का जैसलमेर
राजस्थान का जैसलमेर सर्दियों में घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह है। यहां रेत के धोरे रात होते होते इतने ठंडे हो जाते है की बहुत तेज सर्दी हो जाती है और दिन में यह जगह गर्म हो जाती है। ऐसे में ये इलाका सर्दियों में गर्माहट से भरा रहता है।

क्या है खास
सर्दियों में जैसलमेर इलाका जन्नत से कम नहीं है, इस इलाके को गोल्डन सिटी भी कहते हैं। यहां के महल, रजवाड़े, सुंदर झीलें हवेलियां और मंदिर काफी सुंदर है, यहां आप कैमल सवारी कर सकते है, डेजर्ट सफारी का आनंद ले सकते है और साथ साथ भारत पाकिस्तान बॉर्डर भी देख सकते है। 

pc- holidayrider.com, news18hindi,aaj tak