Travel Tips: हिमाचल प्रदेश के इस मंदिर को देखकर हैरान रह जाएंगे आप

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोग अभी से फरवरी में घूमने का प्लान बनाने में लगे हुए हैं। अगर आपका भी इस प्रकार का प्लान है तो आप हिमाचल प्रदेश जा सकते हैं। यहां पर आपको घूमने के लिए बहुत से पर्यटक स्थल मिलेंगे।

आज हम आपको यहां के कांगड़ा जिले में स्थित बाथू का मंदिर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। महाराणा प्रताप सागर झील में पोंग बांध की दीवार से 15 किमी दूर एक टापू पर बने इस मंदिर के बारे में एक बात आपको हैरान कर देगी। 

हैरानी की बात ये है कि ये आठ महीने पानी में डूबा रहता है। लोगों को इस मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ता है। इस मंदिर में प्रवेश फरवरी से ही दिया जाता है।

यहां पर मुख्य मंदिर के अलावा कई छोटे मंदिर भी आकर्षण का केन्द्र रहते हैं। ये सभी मंदिर ऐसे दिखाई देते हैं जैसे इन्हें एक माला में पिरोया हुआ हो। इस मंदिर को बाथू की लड़ी (माला) के नाम से भी जाना जाता है। फरवरी में यहां का मौसम घूमने के हिसाब से अच्छा रहता है। 
 
PC: navbharattimes