Travel Tips: हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी की खूबसूरती देखकर हैरान रह जाएंगे आप, बना लें प्लान 

इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश अपने हिल स्टेशनों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। आप गर्मी के इस मौसम में यहां पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

Travel Tips:  हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी की खूबसूरती देखकर हैरान रह जाएंगे आप, बना लें प्लान 

इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश अपने हिल स्टेशनों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। आप गर्मी के इस मौसम में यहां पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज हम आपको यहां की स्पीति घाटी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो अपनी खूबसूरती के कारण प्रसिद्ध है। 

स्पीति वैली को हम ठंडे रेगिस्तान के रूप में भी जानते हैं। यहां हर एक नए मोड़ पर पर्यटकों को एक अलग नजारा देखने को मिलेगा।  हिमाचल प्रदेश की घाटी अपने ताबो मठ, भित्ति चित्रों और स्तूपों के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है।

घाटी की खूबसूरती से आंखों को बेहद सुकून मिलेगा। यहां पर आपको चन्द्र ताल झील, धनकर मोनेस्ट्री, काजा, कुंजुम दर्रा, पिनवैली नेशनल पार्क जैसी खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा।  जून का महीना यहां पर घूमने के हिसाब से बेस्ट है। आप आज ही अपने परिवार के साथ मिलकर यहां पर घूमने का प्लान बना लें। ये टूर आपके लिए यादगार बन जाएगा। 

PC: navbharattimes