Travel Tips: आप भी इस बार घूमने के लिए जा सकते है इन ऐतिहासिक जगहों पर

कई लोगों को इतिहास में रूची होती है, अगर आपको भी है तो फिर आज आपको बता रहे है ऐसी जगहों के बारे में जहां आप घूमने जा सकते है

Travel Tips:  आप भी इस बार घूमने के लिए जा सकते है इन ऐतिहासिक जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। कई लोगों को इतिहास में रूची होती है, अगर आपको भी है तो फिर आज आपको बता रहे है ऐसी जगहों के बारे में जहां आप घूमने जा सकते है और यहां ऐतिहासिक जगहों को देख उनके बारे में जान सकते है। तो फिर हो जाए तैयार यहां की यात्रा के लिए और निकल जाए आप भी।

अजंता की गुफाएं, औरंगाबाद
आप इस बार महाराष्ट्र के औरंगाबाद जा सकते है और यहां में मौजूद अजंता की गुफाएं देख सकते है। आप इतिहास का शौक रखते है तो घूमने की एक परफेक्ट जगह है। यहां मौजूद पेंटिंग और मूर्तियां बौद्ध धार्मिक कला को दर्शाती है, जिन्हें देखने दूर-दूर से देशी ही नहीं विदेशी पर्यटक भी आते है। 

हम्पी, कर्नाटक
इसके साथ ही आप आ सकते है हम्पी, यह अंतिम हिंदू साम्राज्य विजयनगर की आखिरी राजधानी थी। 14वीं और 16वीं शताब्दी के बीच यहां द्रविड़ मंदिरों और महलों का निर्माण कराया था। यहां मौजूद मंदिर और महल लोगों को मंत्रमुग्घ कर देते हैं। ऐसे में आप भी यहां की यात्रा कर सकते है। 

pc- aroundpune.com,tourguidence.com,drishtiias.com