Travel Tips: घूमने के लिए इस खूबसूरत जगह को चुन सकते है आप भी

आप भी अगर बच्चों को घूमाने के लिए कही जाने की प्लानिंग कर रहे है और आप वीकेंड का इंतजार कर रहे है तो आपके पास इससे बढ़िया मौका क्या होगा।

Travel Tips:  घूमने के लिए इस खूबसूरत जगह को चुन सकते है आप भी

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर बच्चों को घूमाने के लिए कही जाने की प्लानिंग कर रहे है और आप वीकेंड का इंतजार कर रहे है तो आपके पास इससे बढ़िया मौका क्या होगा। आप इसी वीकेंड में घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते है। तो जानते है आप घूमने के लिए कहा जा सकते है। 

आगरा
आप इस बार घूमने के लिए जा रहे है तो आप आगरा जा सकते है। यह बहुत ही शानदार जगह है। यह उन लोगों के लिए एक आदर्श स्थान है, जो इतिहास और वास्तुकला को जानते है या फिर जानना चाहते है। ऐसे में आप ताज महल जा सकते है और यहां आगरा किला देख सकते है।

क्या है देखने को
इसके साथ ही आप आगरा के पास में फतेहपुर सीकरी की यात्रा कर सकते हैं और यूनेस्को की इन विश्व धरोहर स्थलों को देख सकते है। इसके अलावा आप यहां आगरा का लाल किला भी देख सकते है और यहां की व्यंजनों का आनंद उठा सकते है। 

pc- punjabkesari.in,housing.com,samanyagyan.com