Travel Tips: परिवार के साथ आप भी करें गोवा की सैर, पसंद आएगी आपकों ये खूबसूरत जगह

इसके बाद आपकों यहां से सीधे दूधसागर फॉल जरूर जाना चाहिए

Travel Tips:  परिवार के साथ आप भी करें गोवा की सैर, पसंद आएगी आपकों ये खूबसूरत जगह

इंटरनेट डेस्क। मौसम गर्मियों का है और आने वाले 15 दिन में बच्चों के स्कूलों की भी छुट्टियां आने वाली है। ऐसे में आपके घर में भी अगर घूमने जाने का प्लान बन रहा है तो फिर आपको जाने में देर नहीं करनी चाहिए। ऐसे में आपकों बता रहे है की आप कहा जा सकते है और एंजोय कर सकते है। ऐसे में आप चल जाए गोवा की यात्रा पर।

अगुआड़ा किला
आप अपनी गोवा की यात्रा के दौरान अगुआड़ा किला जा सकते है। यह जगह गोवा के काफी खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां से आप सूर्यास्त के समय मनोरम दृश्यों को अपने कैमरे में कैद कर सकते है और आनंद ले सकते हैं। ऐसे में आपकों एक बार जरूर इस यात्रा पर जाना चाहिए।

दूधसागर फॉल
इसके बाद आपकों यहां से सीधे दूधसागर फॉल जरूर जाना चाहिए। यह जगह हरे-भरे जंगलों से घिरी हुई है। इसकी खूबसूरती मानसून के मौसम में और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में मानसून का मौसम भी आने वाला है। यह झरना भारत के सबसे उंचे झरनों में से एक है। ऐसे में एक बार यहां भी जाए।
pc-freepik, tripadvisor, spot hunter