Travel Tips: आप भी अगस्त में आने वाली छुट्टी में परिवार के साथ पहुंच जाए इस जगह पर

इस यात्रा का मजा दोगुना करने के लिए आपको यहां के रोपवे का इस्तेमाल करना चाहिए।

Travel Tips:  आप भी अगस्त में आने वाली छुट्टी में परिवार के साथ पहुंच जाए इस जगह पर

इंटरनेट डेस्क। अगस्त महीने में आप भी अगर घूमने जाने के बारे में और परिवार के लोगों के साथ में जाने की तैयारी कर रहे है तो आपको फिर देर नहीं करनी चाहिए। इस बार की छुट्टी में आप ऐसी जगह जा सकते है जहां आप आराम से घूम सकते है और घूमने का आनंद ले सकते है।

औली जाए घूमने

इस बार आप घूमने के लिए औली जा सकते है। यह जगह उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित है और आपको जरूर पसंद आएगी। चारों ओर पहाड़ों से घिरे इस हिल स्टेशन का नजारा आपके मन और दिल दोनों में बस जाएगा। ऐसे में आप यहां जाएंगे तो आपका आने का मन नहीं करेगा।

क्या देख सकते है
इस यात्रा का मजा दोगुना करने के लिए आपको यहां के रोपवे का इस्तेमाल करना चाहिए। जानकारी के अनुसार यह न केवल भारत में बल्कि पूरे एशिया में सबसे ऊंचा और सबसे लंबा रोपवे है। इसके साथ ही औली की आर्टिफिशियल झील दुनिया की सबसे ऊंची मानव निर्मित झीलों में से एक है। ऐसे में आप यहां जा सकते है।

pc- navbharat,amar ujala,makebharat.com