Travel Tips: घर पर भी बना सकते है आप मटका मलाई कुल्फी, एक बार करें ट्राई

आपकों सबसे पहले 1 चम्मच दूध में केसर को भिगो देना है।

Travel Tips: घर पर भी बना सकते है आप मटका मलाई कुल्फी, एक बार करें ट्राई

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों ने दस्तक दे दी हैं मार्च का महीना चल रहा है और अब जैसे जैस गर्मी बढ़ेगी लोगों को ठंडी चीजे खाना और पीना पसंद आएगा। ऐसे में आज हम भी आपके लिए लेकर आए है एक ऐसी रेसीपी जो आपकां पसंद आने वाला है। इस कड़ी में हम आपके लिए मटका मलाई कुल्फी बनाने की रेसीपी लेकर आए है।

सामग्री
दूध - 4 कप
क्रीम - 1 कप
कंडेन्सड मिल्क - 1 कप
इलाइची पाउडर - 1 टी स्पून
मिक्स ड्राई फ्रूट - 50 ग्राम 
केसर - 10 धागे

विधि

आपकों सबसे पहले 1 चम्मच दूध में केसर को भिगो देना है। इसके बाद एक बड़े बर्तन में दूध को मीडियम आंच पर रखें। इसमें क्रीम डालकर चलाते रहे। इसके बाद इसमें कंडेन्सड मिल्क डाल दे और चलाते रहे।  अब आपकों इसमें केसर, इलायची पाउडर, ड्राई फ्रूट्स मिला ने है। मिलाने के बाद इसे लगातार चलाते हुए जब तक पकाना है जब तक दूध एक तिहाई हिस्सा ना रह जाए। अब इसे ठंडा कर लें। मिश्रण ठंडा होने पर छोटे मटको भरकर फ्रिज में रातभर सेट होने के लिए छोड़ दे। इसके बाद सर्व करें।