Travel Tips: सितंबर के महीने में आप भी जा सकते है घूमने के लिए इस जगह पर

अगस्त का महीना समाप्त हो चुका है और उसके साथ ही सितंबर की शुरूआत भी हो चुकी है। ऐसे में बारिश के मौसम की अब विदाई भी होने वाली है।

Travel Tips: सितंबर के महीने में आप भी जा सकते है घूमने के लिए इस जगह पर

इंटरनेट डेस्क। अगस्त का महीना समाप्त हो चुका है और उसके साथ ही सितंबर की शुरूआत भी हो चुकी है। ऐसे में बारिश के मौसम की अब विदाई भी होने वाली है। अगर आप भी इस बार सितंबर के महीने में घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो फिर आप इस बार घूमने के लिए जयपुर का प्लान बना सकते है। 

जयपुर
आप अगर जयपुर घूमने के लिए आ रहे है तो फिर आपको यहां घूमने के लिए खूब सारी जगह मिल जाएगी। वैसे भी जयपुर अपनी शहरी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इसके लिए जयपुर को पिंक सिटीश् भी कहा जाता है। आज यहां आकर यहां के राजशी ठाठ बाठ को भी देख सकते है। 

क्या देख सकते है
आप जयपुर में है तो आप आमेर का किला, जलमहल, हवामहल, नाहर गढ़ इसके साथ ही आप चोखी ढ़ाणी, रामबाग पैलेस, मोती डूंगरी, बिरला मंदिर, गोविंद देव जी मंदिर भी जा सकते है। 

pc- aaj tak, wikipedia.org,navbharat