Travel Tips: मार्च के महीने में आप भी जा सकते है घूमने के लिए इन जगहों पर

इसके साथ ही आप कश्मीर की यात्रा भी कर सकते है।

Travel Tips: मार्च के महीने में आप भी जा सकते है घूमने के लिए इन जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। कुछ दिनों में मार्च महीने की शुरूआत होने वाली है और उसके साथ ही थोड़ी गर्मी भी शुरू हो जाएगी। ऐसे में आपने भी अगर घूमने का प्लान बनाया है तो यह बहुत ही अच्छी बात है। ऐसे में आज हम आपकों ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है जहां आप मार्च के महीने में घूमने जा सकते है। 

हंपी
आप इस मार्च के महीने में घूमने के लिए हंपी जा सकते है। यहां हजारों की संख्या में लोग घूमने के लिए पहुंचते है। पर्यटकों के लिए हंपी आकर्षण का केंद्र है। आप अपने पार्टनर के साथ यहां घूमने के लिए आ सकते है। मार्च में हंपी का मौसम बेहद खुशनुमा होता है।

कश्मीर
इसके साथ ही आप कश्मीर की यात्रा भी कर सकते है। वैसे भी जीवन में एक बार सभी को कश्मीर की यात्रा जरूर करनी ही चाहिए। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां घूमने के लिए कई प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। मार्च महीने में आप यहां ट्यूलिप गार्डन देख सकते है। डल झील में बोटिंग का आनंद ले सकते हैं।