Travel Tips: परिवार के साथ आप भी जा सकते है घूमने के लिए गुजरात में इन जगहों पर

वैसे तो गुजरात में घूमने के लिए आपको एक से बढ़कर एक जगह मिल जाएगी

Travel Tips:  परिवार के साथ आप भी जा सकते है घूमने के लिए गुजरात में इन जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। वैसे तो गुजरात में घूमने के लिए आपको एक से बढ़कर एक जगह मिल जाएगी और उसके साथ ही यहां का स्वाद भी आपको जरूर पसंद आएगा। ऐसे में आप अगर घूमने जा रहे है तो फिर आप इस बार गुजरात में घूमने का प्लान बना सकते है और वो भी इन जगहों का। 

गिरा वाटरफॉल 
आप घूमने के लिए गुजरात के वाघई के पास वानरचोड़ गांव में स्थित गिरा झरना जा सकते है। बता दें की मानसून के मौसम के दौरान यहां सापूतारा में घूमने के लिए सबसे बढ़िया जगहों में से यह झरना है। गिरा झरना वाघई-सपूतारा राज्य राजमार्ग पर वाघई के पास है। नागेश्वर महादेव

नागेश्वर महादेव मंदिर 
इसके साथ ही आप यहां के प्राचीन शिव मंदिर नागेश्वर महादेव भी जा सकते है। ये सुंदर सी जगह सापुतारा झील के दक्षिणी तट पर स्थित है।  शिवरात्रि के दौरान यहां सबसे ज्यादा भीड़ आपको देखने को मिलेगी। यही नहीं नागेश्वर महादेव मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में भी शामिल है। तो ऐसे में आप यहां घूमने जा सकते है।

pc- gujarattourism.com, curlytales.com,holidayrider.com