Travel Tips: सावन के महीने में आप भी जा सकते है इन खूबसूरत जगहों पर घूमने

इसके अलावा आप चाहे तो हरियाणा में स्थित मंगल महादेव भी जा सकते है

Travel Tips:  सावन के महीने में आप भी जा सकते है इन खूबसूरत जगहों पर घूमने

इंटरनेट डेस्क। आप भी सावन के महीने में घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो आज हम आपको बता रहे है कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में जो आपको बड़ी पसंद आने वाली है। इसका कारण यह है की ये जगहे भगवान शिव से जुड़ी हुई है और यहां आकर आपको बड़ा सूकुन मिलेगा। 

नामची शिव प्रतिमा (सिक्किम)
आप इस बार घूमने के लिए सिक्किम जा सकते है। यहां आप गंगटोक में मौजूद नामची शिव प्रतिमा भी देख सकते है। यह भारत की विशाल शिव प्रतिमा में से एक है। गंगटोक से आपको नामची शहर जाना होगा जहां पहाड़ी पर यह प्रतिमा मौजूद है। जहां 12 ज्योतिर्लिंगों को भी दर्शाया गया है। 108 फीट ऊंची शिव मूर्ति को सिद्धेश्वर धाम और किरातेश्वर महादेव के नाम से पहचान मिली हुई है।

मंगल महादेव प्रतिमा, हरियाणा
इसके अलावा आप चाहे तो हरियाणा में स्थित मंगल महादेव भी जा सकते है। यहां भी भगवान शिव की विशाल प्रतिमा मौजूद है। इसकी ऊंचाई लगभग 101 फीट है। ऐसे में आप इस सावन में शिव के दर्शनों के लिए यहां जा सकते है।

pc- curlytales.com,inditales.com,indiatraveltales.in