Travel Tips: इन रेलवे रूट पर आप भी देख सकते है कई खूबसूरत नजारे

आप ट्रेन से कई जगहों की यात्रा करते है और इस यात्रा के बीच में आपको कई ऐसे ऐसे सुंदर जगह दिखती है

Travel Tips: इन रेलवे रूट पर आप भी देख सकते है कई खूबसूरत नजारे

इंटरनेट डेस्क। आप ट्रेन से कई जगहों की यात्रा करते है और इस यात्रा के बीच में आपको कई ऐसे ऐसे सुंदर जगह दिखती है जो आपको कम ही देखने को मिलती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जो आप अपनी ट्रेन की यात्रा के दौरान देख सकते है।  

कोंकण रेलवे (मुंबई-गोवा)
आप कोंकण रेलवे मार्ग पर यात्रा कर रहे है तो आप पूरी यात्रा के दौरान अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता भरे दृश्यों को देख सकते है। मुंबई से गोवा वाले इस रूट पर आपको खूबसूरत और शानदार पर्वत श्रृंखलाएं, नदी पुल, झीलें और झरने देखने को मिलेंगे।

न्यू जलपाईगुड़ी-दार्जिलिंग
इसके अलावा आप यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल इस नैरो गेज रेलवे ट्रैक पर यात्रा करके कई खूबसूरत नजारे देख सकते है। इस खूबसूरत सवारी का आनंद लेने दुनिया के विभिन्न हिस्सों से लोग दार्जिलिंग घूमने आते हैं। ऐसे में आप भी यहां की यात्रा कर सकते है। 

pc- youtube, quora.com,