Travel Tips: परिवार के साथ आप भी जा सकते है इन खूबसूरत जगहों पर घूमने के लिए

इसके साथ ही राजस्थान की राजधानी जयपुर का रूख भी कर सकते है।

Travel Tips: परिवार के साथ आप भी जा सकते है इन खूबसूरत जगहों पर घूमने के लिए

इंटरनेट डेस्क। बच्चों के स्कूलों में एग्जाम शुरू हो चुके है और उसके बाद कुछ समय के लिए बच्चों की छुट्टियां भी आने वाली है। ऐसे में आप भी अगर इन छुट्टियों में घूमने जाना चाहते है तो आपकों जरूर जाना चाहिए। ऐसे में मौसम भी आपका साथ देने वाला है। थोड़ी गर्मी की शुरूआत हो चुकी है पर तेज गर्मी नहीं है। ऐसे में आप घूमने का प्लान बना सकते है।

गोवा
आप चाहे तो गोवा रूख कर सकते है। यह मौसम गोवा घूमने के लिए बहुत ही अच्छा है। घूमने के लिए गोवा प्रमुख स्थल है। यहां हर मौसम में देश विदेश से हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचते है। आप यहां घूमने आ रहे है या फिर आपकी नई नई शादी हुई है तो आप अपने पार्टनर के साथ भी आ सकते है।

जयपुर
इसके साथ ही राजस्थान की राजधानी जयपुर का रूख भी कर सकते है। ये जगह भी घूमने के लिए लिहाज से बहुत बढ़िया है। यहां आपकों राजपूताना इतिहास के साथ साथ राजस्थान की संस्कृति से भी जुड़ने का मौका मिलेगा। यहां आप किले, बावड़िया, बड़े बड़े मंदिरों के दर्शन कर सकते है और यहां के जायके का आनंद भी ले सकते है।