Travel Tips: परिवार या दोस्तों के साथ जा सकते है आप भी घूमने के लिए इन जगहों पर

इसके साथ ही आप अगर सिक्किम जा रहे है तो फिर आपको इस झील को देखने के लिए जरूर जाना चाहिए।

Travel Tips:  परिवार या दोस्तों के साथ जा सकते है आप भी घूमने के लिए इन जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। आप भी इस बार अपने परिवार या फिर दोस्तों के साथ किसी ऐसी जगह पर जाना चाहते है जहां आपको घूमकर अच्छा भी लगे और आप प्रकृति को बहुत पास से देख भी सके जो आपको इस बार की यात्रा में हम बता रहे है कहा जाना चाहिए। ऐसे में आप भी तैयारी करले यहां जाने की।

लोनार झील, महाराष्ट्र
आप अगर महाराष्ट्रा का रूख कर रहे है तो आपको इस बार लोनार झील देखने के लिए जाना चाहिए। यह जगह महाराष्ट्र में है और इसे नेशनल जीओ-हेरिटेज स्मारक के रूप में जाना जाता है। बताया जाता है की यह झील उल्का पिंड के टकराने से बनी है। लोनार झील को वन्य जीव अभ्यारण्य घोषित किया गया है। ऐसे में आपको यहां आना चाहिए।

गुरुडोंगमार झील, सिक्किम
इसके साथ ही आप अगर सिक्किम जा रहे है तो फिर आपको इस झील को देखने के लिए जरूर जाना चाहिए। इसे दुनिया और भारत की सबसे ऊंची झीलों में से एक माना जाता है। जानकारी के अनुसार इस जगह को हिंदू, सिख और बौद्ध धर्मों के लोग पवित्र मानते हैं। इस झील का नाम गुरु पद्मसंभव के नाम पर रखा गया है।
pc- navbharat, vidarbhanews.in,wikipedia.org