Travel Tips: आप भी अपने माता पिता के साथ घूमने के लिए जा सकते है वाराणसी, देखने को है बहुत कुछ

आप भी अगर अपने माता पिता को घूमाना चाहते है एक छोटी सी यात्रा करवाना चाहते है तो आज आपको बता रहे है एक ऐसी शानदार जगह के बारे में

Travel Tips: आप भी अपने माता पिता के साथ घूमने के लिए जा सकते है वाराणसी, देखने को है बहुत कुछ

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर अपने माता पिता को घूमाना चाहते है एक छोटी सी यात्रा करवाना चाहते है तो आज आपको बता रहे है एक ऐसी शानदार जगह के बारे में जहां हर कोई जाना चाहता है और ये जगह है वाराणसी। ऐसे में आपको एक बार तो उत्तर प्रदेश के वाराणसी की यात्रा करनी चाहिए।  ऐसे में आप माता पिता को तैयार करें और निकल जाए इस यात्रा में।

वाराणसी
आप भी इस बार अपने माता पिता के साथ में घूमने के लिए वाराणसी जा सकते है। यह उत्तर प्रदेश में गंगा नदी के तट पर स्थित एक पवित्र शहर है। यह लोकप्रिय रूप से मंदिरों के शहर के रूप में जाना जाता है और इसमें कई घाट हैं। वाराणसी ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाला एक प्राचीन शहर है। 

क्या है खास
आप वाराणसी की यात्रा में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर सकते है। यह हजारों साल पुराना मंदिर है। यहां इसके अलावा कई प्रसिद्ध मंदिर और पवित्र स्थल हैं। यदि आपके माता-पिता को यहां लाते है तो वो खुश हो जाएंगे।

pc- aaj tak, herzindagi.com, news18 hindi