Travel Tips: घूमने के लिए नवंबर में आप भी जा सकते है कच्छ, बड़ी ही खूबसूरत है यह जगह

घूमने का दौर चलता रहता है और आप भी कई बार ऐसी जगहों पर घूमने जाने का प्लान बना लेते है जहां आपको जाना चाहिए

Travel Tips: घूमने के लिए नवंबर में आप भी जा सकते है कच्छ, बड़ी ही खूबसूरत है यह जगह

इंटरनेट डेस्क। घूमने का दौर चलता रहता है और आप भी कई बार ऐसी जगहों पर घूमने जाने का प्लान बना लेते है जहां आपको जाना चाहिए और वो इसलिए की प्रकृति इन जगहों को बनाया ही इतना खूबसूरत है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे है की आप घूमने के लिए कहा जा सकते है। 

रन ऑफ कच्छ गुजरात
इस बार आप घूमनेे के लिए गुजरात का ट्यूर बना सकते है। यहां आप रन ऑफ कच्छ गुजरात जा सकते है। अभी नवम्बर दिसंबर में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें में से एक है। बता दें की ये दुनिया का सबसे बड़ा नमक से बना रेगिस्तान है और यहां इस मौसम में देशी ही नहीं विदेशी पर्यटक भी पहुंचते है।

क्या है खास
बता दें की नवंबर से लेकर फरवरी तक यहां का मौसम बड़ा ही सुहावना रहता है, ऐसे में आप इस मौसम में इस जगह के साथ साथ आसपास की जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। नवंबर से ही यहां रन ऑफ कच्छ फेस्टिवल की भी शुरुआत हो जाती है। 

pc- shikhar-com, sightseechannel.com, indian--travel--places-com.