Travel Tips: विंटर वेकेशन में आप भी जा सकते है घूमने के लिए धरती के स्वर्ग पर

बच्चों के विंटर वेकेशन शुरू हो गए है और उसके साथ ही हर घर में अब घूमने जाने की प्लानिंग हो रही होगी।

Travel Tips:  विंटर वेकेशन में आप भी जा सकते है घूमने के लिए धरती के स्वर्ग पर

इंटरनेट डेस्क। बच्चों के विंटर वेकेशन शुरू हो गए है और उसके साथ ही हर घर में अब घूमने जाने की प्लानिंग हो रही होगी। ऐसे में आप भी अगर इन सर्दियों के मौसम में घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे है तो फिर आज आपको बता रहे है की आप घूमने के लिए इस बार कहा जा सकते है। तो वो जगह है जम्मू कश्मीर।

गुलमर्ग 

आप इन छुट्टियों में घूमने जाने के लिए कश्मीर जा सकते है। यहां आप घूमने के लिए गुलमर्ग को चुन सकते है। ठंड के मौसम में यहां का नजारा देखने लायक होता है। वैसे आप यहा पूरे साल में कभी भी आ सकते है। लेकिन सर्दी में आते है तो उसका मजा ही अलग है। यहां की वादियां और दृश्य रोमांच से आपको भर देंगे। 

डल लेक 

इसके साथ ही आपको सर्दियों के दौरान डल झील देखने का भी मजा आ जाएगा। इस मौसम में ये आंशिक रूप से जम जाती है, दिसंबर-जनवरी का महीना यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इस समय पहाड़ बर्फ से ढ़के रहते है। 

pc- outlooktraveller-com, ichowk.in, kashmironline-com