Travel Tips: घूमने के लिए आप भी आ सकते है इस जगह पर, आ जाएगा मजा

यहा पर आप व्हाइट रिवर राफ्टिंग और नाइट कैंप कर सकते है।

Travel Tips: घूमने के लिए आप भी आ सकते है इस जगह पर, आ जाएगा मजा

इंटरनेट डेस्क। आप भी पहाड़ो और हिल स्टेशन पर घूमकर परेशान हो चुके है और चाहते है समुद्र किनारे यानी के बीच का मजा लेना तो आज आपको बता रहे है ऐसी ही जगहों के बारे में जहां जाकर आपको मजा आ जाएगा। ये ऐसी जगह है जहां आपको बहुत कुछ देखने को मिलेगा। ऐसे में आप जा सकते है इस जगह पर।

कौड़ियाला बीच
आप इस बार घूमने के लिए कौड़ियाला बीच जा सकते है। ये जगह ऋषिकेश से 40 किलोमीटर दूर स्थित है। यह वैसे एक छोटा सा गांव है। कौड़ियाला से शिवपुरी तक फैला राफ्टिंग जोन एडवेंचर लवर्स को रोमांचित करता है। इसके साथ ही आपको यहां गंगा नदी के किनारों पर लोग आनंद लेते दिख जाएंगे। ऐसे में आपको लगेगा आप समुद्र किनारे पर है। 

क्या कर सकते है 
यहा पर आप व्हाइट रिवर राफ्टिंग और नाइट कैंप कर सकते है। कैंपिंग के लिए भी खूब लोग यहां पहुंचते है। इस जगह घूमने के लिए आप मार्च से जुलाई के बीच यहां जा सकते हैं। वैसे अब मानसून में यहां और भी मौसम मस्त हो जाएगा। 

pc- rishikeshriverrafting.in,hellotravel.com,gotouttarakhand.com