Travel Tips: गरीब आदमी का ऊटी कहलाता यरकौड हिल्स स्टेशन, बना लें घूमने का प्लान 

इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु के सबसे खूबसूरत हिल्स स्टेशन में यरकौड भी शामिल है, जो सलेम जिले में स्थित है। ये छोटा सा खूबसूरत हिल स्टेशन गरीब आदमी का ऊटी कहलाता है।

Travel Tips:  गरीब आदमी का ऊटी कहलाता यरकौड हिल्स स्टेशन, बना लें घूमने का प्लान 

इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु के सबसे खूबसूरत हिल्स स्टेशन में यरकौड भी शामिल है, जो सलेम जिले में स्थित है। ये छोटा सा खूबसूरत हिल स्टेशन गरीब आदमी का ऊटी कहलाता है। अगर आपकी हाल ही में शादी हुई है और हनीमून के लिए प्लान बना रहे हैं तो ये स्थान आपके लिए बेहतर विकल्प होगा।

शेवरॉय पहाडिय़ों की गोद में पूर्वी घाटों में बसा यरकौड हिल स्टेशन झरने से लेकर झीलों के कारण बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां पर आपको चर्चों से लेकर मंदिरों तक और ट्रेकिंग ट्रेल्स से लेकर व्यूप्वाइंट तक आदि का दीदार करने का भी मौका मिलेगा।

ये हिल स्टेशन अपने सूर्यास्त और सूर्योदय के सर्वश्रेष्ठ नजारों के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां पर आपको कई खूबसूरत पयर्टक स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए बहुत ही यादगार साबित होगा। 

PC:  tripoto