Travel Tips: जल्द ही पत्नी के साथ करें इस हिल स्टेशन की सैर, यादगार बनेगा टूर

इंटरनेट डेस्क। घूमने के लिए अभी मौसम बहुत ही शानदार है। अभी न तो ज्यादा गर्मी पड़ रही है और नहीं ज्यादा सर्दी। अभी आप अपनी पत्नी के साथ हनीमून के लिए भी जा सकते हैं।

Travel Tips: जल्द ही पत्नी के साथ करें इस हिल स्टेशन की सैर, यादगार बनेगा टूर

इंटरनेट डेस्क। घूमने के लिए अभी मौसम बहुत ही शानदार है। अभी न तो ज्यादा गर्मी पड़ रही है और नहीं ज्यादा सर्दी। अभी आप अपनी पत्नी के साथ हनीमून के लिए भी जा सकते हैं। अभी आप कर्नाटक में स्थित हिल स्टेशन कुर्ग जा सकते हैं, जो न्यू मैरिड कपल्स के लिए स्वर्ग के समान है।

इंडिया के स्कॉटलैंड नाम से मशहूर कूर्ग अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। समुद्र तल से 1525 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ये हिल स्टेशन अपने चाय, काफी, घने जंगलों, खूबसूरत वादियों और रोमांटिक मौसम के कारण पर्यटकों को बहुत ही पसंद आता है। ये अपनी प्राकृतिक खूबसूरती से दुनिया भर से हनीमूनर्स को अपनी तरफ अट्रेक्ट करता है। आप यहां पर अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक समय आप बिता सकते हैं। इसके साथ ही आप पत्नी के साथ हाईकिंग, क्रास कंट्री और ट्रेल लाइफ जैसी एक्साईटेड एक्टिविटीज का भी मजा ले सकते हैं। 

पत्नी के साथ इन पर्यटक स्थलों का करें दीदार
कुर्ग में आपको एबी फॉल्स, तालकौवरी, नामड्रोलिंग मठ, ताडियनडामोल पीक, इरुप्पु वाटर फॉल्स और होननामना केर झील आदि पर्यटक स्थलों पर भी घूमने का मौका मिलेगा। 

रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग और हाईकिंग जैसी गतिविधियों का लें मजा 
पत्नी के साथ आप कुर्ग में रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग और हाईकिंग जैसी गतिविधियों का मजा ले सकते हैं। पत्नी के साथ हनीमून को यादगार बनाने के लिए आपको एक सप्ताह का समय निकालकर यहां आना होगा। कुर्ग की सुरम्य वादियां आपको जरूर ही पसंद आएंगी। आपको आज ही यहां पर पत्नी के साथ घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

PC: navbharattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें