Travel Tips: 15 अगस्त के दिन इन स्थानों का करें भ्रमण, यादगार बन जाएगा टूर

इंटरनेट डेस्क। देश में गुरुवार को 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। बहुत से लोगों ने इस दिन कही घूमने की योजना बनाई है। अगर आपका भी इस दिन कहीं पर दोस्तों के साथ घूमने का प्लान है तो दो बहुत ही शानदार जगहों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

आप 15 अगस्त के दिन जलियांवाला बाग, अमृतसर का भी भ्रमण कर सकते हैं। ये स्थान 1919 में रॉलेट एक्ट के विरोध में हुए शांतिपूर्वक प्रदर्शन में निहत्थे मासूमों के भयानक कत्लेआम की याद दिलाता है। यहां पर आपको आज भी  दीवारों पर बुलेट के निशान नजर आ जाएंगे।

वहीं स्वतंत्रता दिवस के दिन आप गुजरात के पोरबंदर का भ्रमण कर सकते हैं। यहां पर भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े बहुत से स्थानों पर घूमने का मौका मिलेगा। यहां पर महात्मा गांधी का जन्म स्थान कीर्ति मंदिर देखने को मिलेगा। जो अब संग्रहालय में तब्दील हो चुका है। आपको इस दोनों ही स्थानों का भ्रमण जरूर ही करना चाहिए। 

PC:  pwonlyias
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें