Travel Tips: गर्मियों की छुट्टियों में परिवार के साथ जाए उत्तराखंड में इन जगहों पर

इसके साथ ही आप चाहे तो इस मौसम में उत्तराखंड में स्थित मसूरी भी जा सकते है

Travel Tips: गर्मियों की छुट्टियों में परिवार के साथ जाए उत्तराखंड में इन जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। बच्चों के एग्जाम शुरू हो चुके है और अप्रैल के बीच तक लगभग सबके एग्जाम समाप्त हो जाएंगे और उसके बाद आप घूमने के बारे में सोच रहे है तो आप मई के महीने में घूमने के लिए इन जगहों का चुनाव कर सकते है जो सबकी पंसद है और आपकों भी जरूर पसंद आएगी।

नैनीताल, उत्तराखंडः 
गर्मियों में घूमने के लिए उत्तराखंड का नैनीताल सबसे बेस्ट जगह है। यहां की सैर आपके दिलों में बस जाएगी। मई में नैनीताल का नजारा सीधा आपके मन और दिल दोनों में जगह बना लेगा। यहां एक बार आने के बाद आपका वापस लौटने को मन नहीं करेगा। यहां आप नैनी झील, मॉल रोड, स्नो व्यू प्वाइंट जा सकते है।

मसूरी, उत्तराखंडः
इसके साथ ही आप चाहे तो इस मौसम में उत्तराखंड में स्थित मसूरी भी जा सकते है। यहां हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचते है। वैसे आपकों बता दें की मसूरी को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। फैमिली के साथ मसूरी घूमना आपके लिए काफी यादगार अनुभव होगा। ऐसे में आप यहां पर पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग कर सकते है और केम्प्टी फॉल्स, कंपनी गार्डन जा सकते है।