Travel Tips: नवरात्रि के मौके पर करें भगवान श्री राम के इन बड़े मंदिरों के दर्शन

इसके अलावा आप चाहे तो मध्य प्रदेश के ओरछा में राम राजा का मंदिर है

Travel Tips:  नवरात्रि के मौके पर करें भगवान श्री राम के इन बड़े मंदिरों के दर्शन

इंटरनेट डेस्क। नवरात्रि का त्याहोर चल रहा है और एक दो दिन बाद रामनवमी का त्याहोर हैं। ऐसे मे आप भी भगवान राम के दर्शनों के लिए मंदिरों में जा सकते है। ऐसे में आज हम आपकों ऐसे मंदिरों के बारे में बता रहे है जो फेमस है और वहां भक्त भगवान के दर्शनों के लिए जाते है।  

कालाराम मंदिर, महाराष्ट्र
आप भगवान राम के दर्शन के लिए महाराष्ट्र के नासिक में मौजूद कालाराम मंदिर जा सकते है। भगवान श्री राम, माता सीता और भाई लक्ष्मण को ये मंदिर समर्पित है। जानकारी के अनुसार वनवास के दौरान प्रभु श्री राम पंचवटी में ठहरे थे और उस कारण इस जगह का काफी महत्व है। 

राम राजा मंदिर, मध्य प्रदेश
इसके अलावा आप चाहे तो मध्य प्रदेश के ओरछा में राम राजा का मंदिर है वहां भी जा सकते है। इस मंदिर के बारे में यह कहा जाता है की यह देश का अकेला ऐसा मंदिर है जहां भगवान राम को राजा के रूप में पूजा जाता है। इसके अलावा पूजा के बाद श्री राम को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाता है।