इंटरनेट डेस्क। अगर आपका फरवरी में देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में घूमने का प्लान तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि आईआरसीटीसी की ओर से अब राजस्थान के लिए कुल 6 रातों और 7 दिनों का शानदार टूर पैकेज पेश किया है। राजस्थान अपनी संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है। प्रदेश के ऐतिहासिक और अद्भुत किले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
आईआरसीटीसी की ओर से नाम का शानदार टूर पैकेज पेश किया है, जो 3 फरवरी, 2025 को बेंगलुरु शुरू होगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आपको फ्लाइट यात्रा करनी होगी। पर्यटक स्थलों पर घुमाने के लिए बस की व्यवस्था भी की जाएगी। कुल 6 रातों और 7 दिनों के इस टूर पैकेज के तहत आपको राजस्थान की राजधानी जयपुर के साथ ही अजमेर, पुष्कर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर में घुमाया जाएगा।
ठहरने के लिए के लिए होटल की व्यवस्था करेगा आईआरसीटीसी
आईआरसीटीसी की ओर से इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को कई प्रकार की सुविधाएं जाएंगी। यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। खाने पीने और ठहरने के लिए के लिए होटल की व्यवस्था आईआरसीटीसी करेगा।
देना होगा आपको केवल इतना किराया
आईआरसीटीसी के टूर पैकेज के तहत आप ये यात्रा केवल 38,500 रुपए में ही सकते हैं। इसक लिए आपको तीन लोगों के ग्रुप में अपना टिकट बुक करवाना होगा। अकेले यात्रा करने पर 51,900 रुपए और दो लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति किराया 40,550 रुपए किराया आपको देना होगा।
PC: indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें