Travel Tips: चाय के बागानों की खूबसूरती का दीदार करने के लिए करें पालमपुर का भ्रमण

इंटरनेट डेस्क। गर्मी का मौसम घूमने के हिसाब से बेहतर माना जाता है। इस मौसम में ज्यादातर लोग किसी हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते हैं। अगर आपका भी इस प्रकार का प्लान है तो हिमाचल प्रदेश जा सकते हैं। ये राज्य अपने खूबसूरत हिल स्टेशनों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है।

आज हम आपको यहां पर बसे पालमपुर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो एक बहुत ही खूबसूरत डेस्टिनेशन और बजट डेस्टिनेशन है। दो से तीन दिन में आप इस स्थान की खूबसूरती का दीदार कर सकते हैं। चाय के बागानों की खूबसूरती का दीदार करने के लिए ये बहुत ही शानदार जगह है।

पालमपुर ट्रेकिंग के शौकीन लोगों को बहुत ही पसंद आएगा। यहां पर एक बहुत ही खूबसूरत झील है, जिसका नाम करेरी झील है। पालमपुर में आप पैराग्लाइडिंग का एक्सपीरियंस भी ले सकते हैं। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: holidayrider

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें